Your Profile is 100% Completed

Sureshkumar Kochar jain


State: Maharashtra
Loksabha Seat: Nashik
Education Detail: 12th
Profession Detail: Public service
Criminal Case: No
Income: Below 1 L
Total Votes: 99

Manifesto


किसानो के लिए आमदनी बढाना जरुरी है। जिस तरह युवावों का इस्तेमाल गलत कामोंमे हो रहा है उनको रोकना है। युवांवोको सही राह दिखाकर देश के हित में उपयोग में लाना होगा। बेकार युवा ओंको रोजगार उपलब्ध कराकर भटकनेसे रोकना होगा।            किसान भाईयोंको आत्महत्या करने से रोकना होगा। हमारे देश मे किसानो कि सुनने वाला कोई भी नही। अगर किसान बचेगा नही तो इस देश कि धरती सोना हिरे मोती उगाना ही भुल जाएगी।             हमारे नेता भ्रष्टाचार खत्म करने कि बात करते है।  लेकिन भ्रष्टाचार खत्म करने के लिये कोई भी कदम नही उठाते। शैक्षणिक संस्थाओंमे ,सरकारी संस्थाओंमे हर संस्था मे भ्रष्टाचार इतना  है के आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है।               हमारे देश के जवान के लिए भी कुछ काम करना जरुरी है। उनकी ही बदोलत हम हमारे घरो मे आराम से रहते है।             आज हमारे देश मे धर्म के जात पात के नाम पर लोगो को बहकाया जा रहा है। इसके लिए युवा वर्ग को हमारे राजकीय नेता लालच दिखाकर शराब पिलाकर अपनी ओर आकर्षित करते है। धिरे धिरे युवा वों को नशेकी आदत सी होने लगती है। नशे की आदत को पुरा करने के लिए युवा वर्ग कुछ भी काम करने के लिए तैयार हो जाता है। फिर हमारे नेता ऐसे युवावों से कुछ भी काम करने के लिए तैयार करते है। नशा पुरा करने के लिए युवा वर्ग नेता के बहकावे मे आकर झगडे दंगा फसाद करते है। अपना जीवन बरबाद करवा देते है।           ऐसे युवा वोंका जीवन हमे बचाकर उनको देश कि मुख्य धारा मे लाना होगा। उन्हे अच्छी शिक्षा प्राप्त करके उनको रोजगार उपलब्ध करवाना होगा। यही युवा हमारे देश कि संप्पती है। हमारा युवा समृध्द होगा तो देश समृध्द होगा।