Manifesto
1. देश में जनसँख्या नियंत्रण कानून व्यवस्था लागू करेंगे। 2. सभी नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के बच्चो की पढ़ाई सरकारी स्कूल व कॉलेज में अनिवार्य होगी। 3. नगर निगम, विधानसभा और साँसद कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा नही रह सकता है। ताकि योग्य व्यक्तियों को अवसर प्रदान हो सके। 4. देश में विधानसभा और संसदीय चुनाव एक साथ कराये जायँगे। ताकि देश में 24 घंटे और 365 दिन की नकारत्मक राजनीति खत्म हो सके। 5. हर एक वोटर को आधार से जोड़कर गैर कानूनी वोट और नागरिकता पर रोक लगाएंगे। 6. देश को आर्थिक आरक्षण की तरफ लेकर चलेंगे। 7. देश में बढ़ते तापमान और प्रदुषण को रोकने के लिए नए जंगलो का निर्माण करेंगे। 8. देश की सभी नदियों की एक अंतिम सीमा निर्धारित तय की जायेगी। ताकि आम जनता और नदियों के हितों से खिलवाड़ न हो सके। 9. देश में ऐसी व्यवस्था स्थापित होगी कि हर हाथ को रोजगार उपलब्ध हो सके। 10. प्रथिमिक शिक्षा सबके लिए अनिवार्य की जायेगी। ताकि व्यक्ति अपना अच्छा और बुरा समझ सके। देश में ऐसी शिक्षा विकसित करेंगे, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सके। 11. देश में बेरोजगारों को एक न्यूनतम आर्थिक सहायता देंगे। ताकि वह अपना जीवन व्यापन कर सके। 12. किसानों को अधिकतम आय वाली फसलों के लिए प्रोत्साहन देकर सरकारी सहायता प्रदान कराएँगे। 13. पशु पालन क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के साथ पशुओं के भी साथ होने वाली अनहोनी पर आर्थिक सहायता या बीमा कवर दी जायेगी। 14. देश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों को सरकार के अधीन करके आम जनता को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 15. विश्व पटल पर देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए हर एक उपयोगी कदम उठाए जाएंगे। 16. देश की सेना को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 17. कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे । 18. देश में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 19. पडोसी देशों से अंतर्राष्टीय सीमा के हर एक विवाद को सकारत्मक रूप से जल्द से जल्द निपटाने के लिए प्रयास करेंगे। 20. देश के अंदर कही भी गैर कानूनी घुसपैठ को रोका जायेगा। 21. देश के हर एक व्यक्ति को बिजली, स्वच्छ पानी , सड़क और पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। 22. नदियों में गिरने वाले सभी नालों के पानी को पिने और कृषि योग्य बनाया जायेगा। 23. देश और सभी शहरो के कूड़े को साफ करके प्रयोग में लाया जाएगा। 24. देश में सरकारी भूमि जोकि उपयोग में नही है। उसको एक निश्चित समय के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जीवन व्यापन करने के लिए कानूनी रूप से देंगे। 25. देश और प्रमुख शहरो में गैर कानूनी रूप से बनी कॉलोनियों को चिन्हित करके कानूनी तौर पर सुविधाओं सहित बसाएंगे। 26. देश में सभी प्रकार की रिसर्च को प्रोत्साहन देंगे। ताकि देश के साधनों का जनता और देश के लिए सही प्रयोग हो सके। 27. शहरो में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वाहनों और फैक्टरियों को पर्यावरण हितैषी ऊर्जा प्रदान करेंगे। 28. देश में खेलों के स्तर को उठाने के लिए हर एक उपयोगी कदम उठाए जाएंगे। और भी बहुत से मुद्दे और समस्याए है, जिन पर काम किया जाना चाहिए और बाकि है। जरूरत है तो बस देश के योग्य युवाओं को देश की प्रमुख धारा में सम्मलित करने की। देश की राजनीती में भागीदारी सुनिश्चित होने की। धन्यवाद। चौ. सुरेन्द्र सिँह (गाँव गढ़ी मेंडू दिल्ली) 9654478841