Manifesto
1. जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विस्तृत चर्चा व जनसंख्या विस्फ़ोट को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उचित उपाय। 2. रोजगार को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय करना व इसके लिए तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और गांव शहरों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिय एक विशेष नीति लागू करना। 3. सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम की व्यवस्था समाप्त करना और नई व्यवस्था बनाना व उसको सर्वसम्मति से लागू करना। 4 तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना उसे प्रभावी रूप से लागू करना। 5 पर्यावरण की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाना 6 अच्छी वर्षा के लिए पूरे देश में पेड़ लगाओ आंदोलन चलाना और उनकी देखभाल के लिए अलग से मंत्रालय बनाना 7 पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए नई नीति बनाना 8 क्षेत्रीय भाषा के संवर्धन के लिए आवश्यक कार्य करना 9 हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रयास करना 10 भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर लाना। 11 और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देना और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए एक मंत्रालय बनाना 12 कृषि उद्योग के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करना 13 राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत की एकता और अखंडता के लिए जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाना 14 राष्ट्रीय सुरक्षा समिति में स्थाई सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रयास करना 15 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को पुनः भारत में लाने के लिए प्रयास करना 16 समाज में ऊंच-नीच के भाव को समाप्त करने के लिए प्रभावी कानून लागू करना 17 जिनकी संपत्ति 50 लाख से ऊपर उनका आरक्षण समाप्त करना 18 आतंकवाद से निपटने के लिए भारतीय सेना को और अधिक अधिकार प्रदान करना 19 स्वास्थ्य के लिए पूरे देश में योग और आयुर्वेद को प्रसारित करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन के उपाय करना 20 .2025 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना। 21:- बहुसंख्यक की जन भावना को देखते हुये राम मंदिर बनाना।