Your Profile is 100% Completed

Ravindra kumar Yadav


State: Rajasthan
Loksabha Seat: Jaipur Rural
Education Detail: B. Sc
Profession Detail: Student
Criminal Case: No
Income: Below 1 L
Total Votes: 105

Manifesto


नदी से नदी जोड़ो अभियान भारत। हमारे देश  में पानी की समस्या एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गई है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए नदियाँ का जो पानी समुद्र में जाकर मिल रहा है उसे रोकना होगा और साथ ही हमारे हिस्से का पानी जो पाकिस्तान में जा रहा है उसको भी रोकना होगा। बरसात के दिनो मे गंगा-यमुना नदी उफान पर रहती है जिसके कारण उत्तरप्रदेश और बिहार मे सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। अंत मे ये पानी कोलकत्ता (पश्चिम बंगाल) मे जाकर बंगाल की खाड़ी (समुद्र) मे मिल जाता है,जो किसी काम का नही रहता। अगर ये पानी थोड़ा-बहुत भी दुसरे राज्यों को मिलने लग जाये दूसरे राज्यों का कायाकल्प हो सकता है। भारत कृषि प्रधान देश है। देश की 70% आबादी खेती पर निर्भर करती है। देश के कई हिस्सो में इतना सुखा पड़ा रहा है खेती को दूर पीने के पानी के भी लाले पड़ रहे है। माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना था। देश में नदीयों को जोड़ा जाये। जितना बजट नरेगा मे खर्च किया है उतना बजट नदी से नदी जोड़ो अभियान मे किया जाता तो आज देश मे पानी की कमी नही होती।