Manifesto
मै देश के सभी वर्गो के सार्वभौमिक प्रतिनिधित्व की बात करता हू, प्रत्येक वर्ग जो की उच्च वर्ग से शुरु होकर पिछड़े,दलित, जनजाति और घमंतू जीवन यापन करने वालो तक जाता है उन सबका समुचित प्रतिनिधित्व होनी चाहिए। किसान इस देश की आत्मा है, किसानों की आय दुगनी करना, फसल हानि पर पुर्ण मुआवजा।किसानों को उनके फसल का अच्छा मूल्य देना, बिचौलियो से उन्मूलन । युवा तरुणाई भविष्य है,महिला निर्माता है,बुजुर्ग मार्गदर्शक है इसलिए इन सभी के हितो की रक्षा करना राजनीतिक कर्तव्य होनी चाहिए। युवा को स्थायी कुशल रोजगार,महिला को सुरक्षा और लिंगभेद जैसी बुराई को खत्म करना, लिंगानुपात सुधार, नवजात शिशु के जन्म पर उपलब्ध हो बेहतर स्वास्थ सेवा, विधवा,बुजुर्ग जन को पेशंन। पर्यावरण के प्रति जागरुकता और स्वच्छ बनाने का प्रयास, मानव जीवन के लिए सब सबसे उपयोग। जीवो और पेड़ पौधो की रक्षा जिससे की परिस्तिथिक तंत्र संतुलित रहे। जल, वायु प्रदूषण खत्म करने का प्रयास, नदियो को स्वच्छ बनाना। देश की जनता की आतंकवाद, नक्सलवाद से सुरक्षा। नौकरशाही से कुशल तालमेल के साथ जनता की सेवा, जनता के शोषण को रोकना, भ्रस्टाचार को खत्म करना। धर्म व्यक्तिगत होना चाहिए, आस्था को केंद्र मे रखा जाना चाहिए, धार्मिक हिंसा को रोकना। कार्यो को पारदर्शिता और जबाबदेही सुनिश्चित। मुलभुत आवस्यकता जैसे स्कूल, अच्छे कालेज,स्वच्छ जल,स्वच्छता,शौचालय,यातायात आदि मे सुधार। अच्छे शिक्षण संस्थानो को खोलना उदेश्य। समाजिक और आर्थिक न्याय को प्रमुखता, दलितो, जनजाति ,पिछड़ावर्ग और कमजोर सवर्ण समुदाय को भी अवसर की समानता उप्लब्ध कराना। नए और बेहतर औधोगिक संस्थाओ का निर्माण। संचार सुविधा को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुचाना , बैंकिंग क्षेत्र मे भी ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार। पुलिस और सेना को मजबूत करना। महिलाओं के लिए स्पैशल पिंक पुलिस बूथ।