Manifesto
1 - ज्यादा ज्यादा कल कारखाने लगेंगे | 2 - उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए हर संभव मदद, प्रोत्साहन एवं सब्सिडी राशि दी जाएगी | 3 - सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी एवं शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार कराया जाएगा | 4 - किसान भाइयों के लिए हर संभव मदद, प्रोत्साहन ,सब्सिडी दी जाएगी जिससे खेती की पैदावार ज्यादा से ज्यादा हो सके | 5 - सेना के पास अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराना | 6 - चिकित्सा के क्षेत्र में हरसंभव सुधार करेंगे एवं सभी जरूरतमंद लोगों को कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड उपलब्ध कराएंगे | 7 - सभी प्रकार की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा | 8 - यातायात के सभी साधनों को चुस्त एवं दुरुस्त कराया जाएगा |9 - बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार लाएंगे एवं देश के आखिरी व्यक्ति तक बिजली पहुंचाएंगे | 10 - सरकारी योजनाओं के सभी लाभ, सही पात्र तक 100 % तक पहुंचाएंगे | 11 - गरीबी में जीवन यापन करने वाले लोगों के सुधार के लिए काम करेंगे , उन्हें सभी योजनाओं में वरीयता के आधार पर एवं नौकरी में आरक्षण देंगे, जिससे उनकी गरीबी को दूर किया जा सके | 12 - नदियों को नहरों से एवं नहरों को खेतों से जुड़ेंगे जिससे खेतों में सिंचाई की कमी ना हो | 13 - जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे एवं पाकिस्तान के साथ सारे विवाद को खत्म करके पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे एवं चीन के साथ अपनी सीमाओं को दुरुस्त करेंगे | 14 - अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को मजबूत करेंगे | 15 - किसान भाइयों के उपज का सही मूल्य दिया जाएगा | 16 - भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेंगे | 17 - महंगाई को रोकने के लिए प्रभावी रूप से हर कदम उठाएंगे | 18 - स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा | 19 - महिलाओं की सुरक्षा पर पूरा ध्यान देंगे एवं मजबूत कानून बनाएंगे | 20 - ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएंगे | 21 - चुनाव में जिनके ड्यूटी लगी हो या जो अपने पोलिंग बूथ से दूसरे जगह पर कार्यरत हो उन सब के लिए वोट दिलाने का कानून बनाएंगे | 22 - सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्दी से जल्दी भरे जाने के लिए काम करूंगा |