Your Profile is 100% Completed

Mandeep Yadav


State: Uttar Pradesh
Loksabha Seat: Ambedkar Nagar
Education Detail: Graduate
Profession Detail: UPSC/UPPSC PREPRATION
Criminal Case: No
Income: Below 1 L
Total Votes: 20

Manifesto


मैं जनप्रतिनिधि होने के तौर पर सर्वप्रथम अपने क्षेत्र की सामाजिक,आर्थिक एवं अन्य प्रकार की जानकारी जुटाने का काम करूंगा। तत्पश्चात पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता पर ध्यान देना। १. मैं विशेष तौर पर प्राथमिक विद्यालयों को माडर्न बनाना और उनकी शिक्षा व्यवस्था में भी विशेष सुधार करने पर ध्यान दूंगा। तथा जिस छेत्र में शिक्षा की व्यवस्था नहीं है वहां पर नये स्कूल वा कॉलेज का निर्माण करवाना   २.'स्वास्थ्य' संबंधी ज़रूरतों पर कार्य करना तथा राजकीय अस्पतालों में सभी आपातकालीन सुविधायें मुहैया कराना     (क्यूँकि एक बेहतर समाज,राष्ट्र होने के लिए कुशल मानव संसाधन एवं स्वस्थ पहली शर्त है।)   ३. मैं चाहूंगा कि क्षेत्रीय विशेष समस्याओं को लक्षित करते हुए रणनीति बनाई जाये।      ४. जनता की समस्याओं का बिना किसी भेद-भाव के समाधान करना। पुलिस के रवैये में सुधार करना।   ५. सभी सरकारी दफ्तरों से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए एक विशेष टीम का गठन जो समय-समय पर गुप्त निरीक्षण करे।   ६. क्षेत्र में रोजगार की सम्यस्या को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधन का निर्माण करवाना   ७.सडकों का नवीनीकरण,चौड़ीकरण तथा सौंदर्यीकरण करवाना।   ८. यातायात की सुविधा के लिए पर्याप्त राजकीय बसों का संचालन।   ९. किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना और उनके फसल का उचित मूल्य दिलवाना।   १०. मैं व्यक्तिगत तौर पर स्थानीय भागीदारी को बढ़ाने का प्रयास करूंगा।    ( हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं है। ज़रूरत है कि बिना किसी भ्रष्टाचार के सही समय पर सदुपयोग किया जाए और सही व्यक्ति तक पहुँचे।)