Manifesto
संबंधित लोकसभा क्षेत्र की मुख्य समस्याएं शिक्षा, रोजगार एवं पलायन है। जिसपर वर्तमान में; मैं स्वयं अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहा हूं। इन सब पर शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण कर समस्याओं का समाधान समय पर करके संबंधित लोकसभा एवं सम्पूर्ण पहाड़ी राज्य को बचाना प्राथमिकता है। शिक्षा: पहली समस्या शिक्षा जिसका स्तर पहले से तो काफी सुधरा है परन्तु शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना जरूरी है। जिससे जनता जागरूक हो एवं योग्य ईमानदार तथा शिक्षित जनप्रतिनिधियों का चयन एवं अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझकर क्षेत्र के विकास में सहयोग कर सकें। रोजगार: दूसरी समस्या रोजगार है। जिसके लिए पहाड़ी राज्यों चूकिं छोटे-२ खेत होने से किसानी करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। बजट बढ़ाकर यहां पर लघु उद्योगों को लाना बहुत जरूरी हो गया है। जिससे यहां अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल पाएगा। अगर युवाओं के पास रोजगार होगें तो लगभग समस्याएं अपने आप कम होती जाऐंगी। पलायन: तीसरी एवं मुख्य समस्या पहाड़ों से लोगों का पलायन करना है। जिससे सारे पहाड़ बंजर एवं विरान होते जा रहे है। हमारे देश की सुन्दरता इन पहाड़ों से ही है। इनसे देश का पर्यटन बढ़ता है। हर साल देश-विदेश से हजारों-लाखों सज्जन यहां आध्यात्म एवं शांति प्राप्त करने आते हैं। इसलिए पलायन को रोकना सबसे जरूरी है मगर पहली दो समस्याओं के समाधन से निसंदेह यह समस्या स्वतः ही सुलझ जाऐगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थय सुविधाओं को भी दुरूस्त करने की जरूरत है। पूरे देश की समस्याओं पर 1000 शब्दों पर अपने विचार रख पाना संभव नही है परन्तु मैं मानता हूं देश के हर राज्य हर जिले लगभग हर क्षेत्र में योग्य एवं जिम्मेदार बुद्धिजीवी हैं। सभी मिलकर अपने-२ क्षेत्र के लिए प्रयास करेंगे तो निश्चित ही हमारा देश बहुत तेजी से विकास करेगा । वैसे जबतक देश की अधिकाँश जनता देश की समस्याओं के समाधान में सहयोग नही करती है, हमारे देश का विकास तेजी से नही हो पाएगा। जिससे प्रत्येक नागरिक को आपेक्षित सुविधाएं नही मिल पाऐंगी। धन्यवाद