Your Profile is 100% Completed

Ajay kumar Saini


State: Uttarakhand
Loksabha Seat: Haridwar
Education Detail: MBBS 1st year
Profession Detail: Doctor
Criminal Case: No
Income: Below 1 L
Total Votes: 202

Manifesto


जनता की अवाज "Menifesto is not a book of promises actually it is the future path,  hope, expectations of billions people" कोई भी चुनाव किसी एक मुद्दे पर नही बल्कि विचारधारा, विजन, नीतियों पर आधारित होता है। घोषणापत्र मे सुखद एवं आदर्श भविष्य का दर्शन कराना होता है। ऐसे ही श्रेष्ठ भारत का स्वपन देखा है हमने...हम भारत को हर क्षेत्र मे उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होते देखना चाहते है...जैसे 1.राष्टी्य सुरक्षा राष्टी्य सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है क्योकि राष्ट् से ही हमारा अस्तित्व, हमारी पहचान है।हम देश की हर परिपेक्ष्य मे सुरक्षा को सुनिश्चित करने का विश्वास दिलाते है।हम राष्ट के सुरक्षा तंत्र को इतना मजबूत बनाएंगे कि देश पर फिर कोई पुलवामा जैसा हमला न हो और न ही हमे फिर अपने वीर जवानों को खोना पडे। हम अपने सैनिकों को उन्नत किस्म के हथियार और सुरक्षा उपकरण दिलाने का विश्वास दिलाते है।हमारे लिए हर एक सैनिक की जान कीमती है अतः हम हर एक सैनिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा करते है। 2. शिक्षा आज आजादी के 70 साल बाद भी हम अंग्रेजों द्वारा बनाई गई शिक्षा  प्रणाली का प्रयोग कर रहे है।हम एक नई शिक्षा प्रणाली जिसमे बाबू और नौकर नही कुशल प्रशिक्षक तैयार हो जो एक नये भारत का निर्माण करे।हम विज्ञान के साथ- साथ अधात्मिक शिक्षा एवं भारत के गौरवशाली इतिहास को अनिवार्य करने का काम करेंगे। सभी प्राइवेट एवं राजकिय विधालयों मे NCERT पाठयक्रम लागू किया जाएगा।  विधालयों मे "एक  राष्ट् -एक फीस" प्रणाली लागू की जाएगी। 3. कृषि भारत का एक बडा वर्ग कृषि से जुडा हुआ है लेकिन उसके बाद भी वर्तमान मे किसानों की जो हालत है वो किसी से छुपी नही है।हम कृषि क्षेत्र के उत्धान के लिए कृषि को राजकिय रोजगार की श्रेणी मे रखने का एलान करते है।किसानों को राजकिय कर्मचारियों की तरह वेतन व बोनस देने का भरोसा दिलाते है। किसानो के उत्पादों को समय पर खरीदना एवं भुगतान व्यवस्था को सुलभ बनाने का विश्वास दिलाते है। अगर किसी कारण भुगतान मे देरी होती है तो किसानों को सम्बंधित समय का ब्याज दिया जाएगा। 4. कानून व्यवस्था हम कानूनों को मजबूती से लागू करंगे साथ ही आम आदमी की कानून तक पहुँच को आसान बनाएंगे।सभी लोगों को शांत एवं सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा।देश विरोधी ताकतों पर सख्ती से लगाम लगाई जाएगी।सभी पर कानून का शासन स्थापित किया जाएगा।महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। माताओं और बहनों को हर क्षेत्र मे सम्मान दिलाया जाएगा। किसी भी कीमत पर माता बहनों के सम्मान से खिलवाड नही होने दिकया जाएगा।साथ ही संसद मे महिला सुरक्षा बिल लाकर महिला संबंधी अपराधों की सजा को कठोर किया जाएगा।बलत्कार एवं दहेज उत्पीडन संबंधी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्टो मे 30 दिन के भीतर निवारित करने का प्रावधान किया जाएगा। 5.राममंदिर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एवं 125 करोड देशवासियों की भावनाओं का ध्यान मे रखते हुए शांति पूर्वक एवं सर्वसम्मत्ति से भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 6.भ्रष्टाचार यह एक विकट समस्या है।जिसकी जडे बहुत गहरी है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोकपाल एवं लोकायुक्त को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाएगा। तथा छोटे स्तर पर भ्रष्टा्चार को खत्म करने के लिए ड्राईविंग लाईसेस, विविध प्रमाणपत्र आदि मे पारदर्शिता लाई जाएगी तथा लोगों कों भ्रष्टाचार से बचने के लिए विभिन्न स्तर पर जागरूक किया जाएगा। भ्रष्टाचार की जडों घात करके भारत का नाम दूनियिभर मे स्वर्णिम अक्षरों मे उल्लेखित किया जाएगा। 7. लघु यातायात एवं रेलवे लघु यातायात को सुधारने के लिए युद्धस्तर पर सडके, ओवर ब्रिज,अण्डर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।सडकों से गडढो को खत्म किया जाएगा।नई बनी सडके एक निश्चित से पहले टूटने पर जेईई एवं ठेकेदार के विरूद्ध भ्रष्टाचार एवं धोखादडी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। रेलवे तकनीकि तौर पर उन्नत बनाया जाएगा।साथ ही ट्रेनों के समय को सटीक किया जाएगा। सीमाओं एवं दुरस्थ इलाकों ट्रेनों को पहुचाया जाएगा। 8. निर्धनता आज भारत मे गरीब होना पाप है। गरीब की सुध लेने वाला कोई नही है।हम सभी के लिए खाने, पीने, रहने की उचित व्यवस्था की जाएगी।गरीबों को उस स्थति से उबरने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।भारत को निर्धनता मुक्त करने के लिए एक एक्सन प्लान के तहत काम किया जाएगा। भारत को निर्धनता मुक्त करके विश्वगुरू बनाने की ओर अग्रसर किया जाएगा। 9. उच्चशिक्षा उच्चशिक्षा की व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्नत किस्म के उच्चसंस्थान खोले जाएंगे।साथ ही हर राज्य मे 30लाख जनसंख्या पर मेडिकल काँलेज एवं 50 लाख जनसंख्या पर IIT खोले जाएंगे।    साथ ही संस्थानों की गुणवत्ता बनाए रखने.के लिए MCI द्वारा मानकों को भी कठोरता से लागू किया जाएगा। 10. व्यापार सुगमता व्यापार को सुगम बनाने बनाने के लिए GST को सुगम एवं आसान बनाया जाएगा। आँँनलाइन मंडिया एवं सरकारी भंडारण व्यवस्था  को सुदृढ करंगे। 11. धार्मिक स्थलों के  दान एवं चंदे का आडिट सभी धार्मिक स्थलों को मिलने वाले पैसे का सही क्रियाण्वयन करने के लिए समय -समय पर आडिट किया जाएगा।मिलने वाले पैसे से गरीबों के लिए गुरूदवारा व्यवस्था पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा। 12.जनसंख्या निरोधक कानून भारत मे हो रहे जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए जनसंख्या निरोधक कानून के तहत "एक लडका-एक लडकी" नीति को लागू किया जाएगा।दूसरे देशों से हो रही अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। 13. कालाधन आजादी के बाद से ही काला धन भारत के लिए बडी  रहा है। कालेधन के खिलाफ उचित कारवाई की जाएगी।संबंधी व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 14.युवा उत्थान युवाओं के उत्थान के लिए रोजगार के नये अवसरो को पैदा किया जाएगा। युवाओ को स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही देश की उन्नति के लिए राजनीति मे युवाओ की भागीदारी को बढाने के लिए युवाओ को बडी मात्रा मे राजनीति से जोडने का काम किया जाएगा। 15.धारा 370 राष्ट् की अखण्डता को बनाए रखने के लिए जो भी कदम उठाए जाने जरूरी होंगे, वे निःसंकोच उठाए जाएंगे।राष्ट विरोधी तत्वों के साथ किसी भी प्रकार की सहानुभुति प्रकट नही की जाएगी एवं सख्ती से संबंधी तत्वों को नष्ट किया जाएगा। "भारत प्राचीनकाल मे सोने की चिडिया के नाम से जाना जाता था। समय के साथ हमने अपने मुल्यों को खो दिया।जो हमारी वर्तमान स्थति का कारण बना।अत:हमे मौका मिलता है तो हम सर्वनिष्ठा भाव से भारत को फिर से विश्वगुरू बनाने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देंगे।हमारे खून का का एक- एक कतरा भारत का मुकाम दूनिया मे कायम करेगा।" दिल से यूँ न निकँलेगी उल्फत वतन की,  हमारी मिट्टी से भी खुसबूँ-ए-वतन आएगी.                          जय हिंद -जय भारत